Poda Pitha : जगन्नाथ जी पर चढ़ने वाला प्रसाद खाना चाहते है तो ट्राय करें ओडिसा का फेमस पोडा पिठा

By Shivam Yadav

August 24, 2024

पोडा पीठा ओडिशा की एक पारंपरिक रेसिपी है। ये जगन्नाथ जी मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है, ये खाने में बहुत ही टेस्टी डिश है। जितना स्वादिष्ट इसका स्वाद है उतना ही इसको बनाना भी आसान है, आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

150 ग्राम              काले चने 300 ग्राम              चौला चावल 1 टी स्पून              इलायची पाउडर 1 टी स्पून              काली मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून          कटा हुआ अदरक 10-15                 काजू (तले हुए) ½                       कसा हुआ नारियल 100 ग्राम              गुड़ स्वादानुसार            नमक 2 टेबल स्पून          घी

स्टेप 1

काले चने और चावल को अलग-अलग 4 घंटे के लिए भिगोएँ। काले चने को पानी के साथ ब्लेंडर में डालकर पीस लें और एक कटोरे में निकाल लें। इसमें थोड़ा पानी डालकर चिकना घोल तैयार कर लें।

स्टेप 2

चावल को अलग से थोड़े पानी के साथ मिलाकर मोटा मिश्रण बना लें। दोनों मिश्रणों को मिलाएं और रात भर के लिए रख दें।

स्टेप 3

इसमें 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, कटा हुआ अदरक, तले हुए काजू, आधा कप कसा हुआ नारियल, आधा कप गुड़, एक चुटकी नमक, पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 4

एक बेकिंग टिन को घी से चिकना करके उसमें खमीरा हुआ घोल डालें। इसके ऊपर कटे हुए नारियल के टुकड़े और तले हुए काजू डालें। पोडू पीठा को पहले से गरम ओवन में बेक करें। पोडो पिठा को प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने पर सर्व करें।