Ajwain Pakaude :बरसात के मौसम में पकौड़े खाना चाहते है तो बनाए अजवाइन के पत्तो से बने टेस्टी पकौड़े

By Shivam Yadav

August 1, 2024

बरसात के इस मौसम में पकौड़े खाना तो सभी को पसंद होता है, आज हम आपको अजवाइन के पत्ते से बने पकौड़े के बारे में बताते है। आप बताते चले कि अजवाइन के पत्ते बहुत हेल्दी होते हैं और पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं अजवाइन के पत्तों के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी के बारे में

सामग्री

अजवाइन पत्ते          10 बेसन                       1 कप लाल मिर्च पाउडर     ½ टी स्पून गरम मसाला            ½ टी स्पून हरी मिर्च                  2 (बारीक कटी) हल्दी पाउडर            ½ टी स्पून धनिया पाउडर          ½ टी स्पून चाट मसाला             ½ टी स्पून नमक                      स्वादानुसार तेल                         2 कप

स्टेप 1

अजवाइन के पत्ते को सबसे पहले पानी में भिगोकर रख दें। अब बेसन में तेल छोड़कर बाकि सभी सामग्रियों को डालकर बैटर तैयार कर लें।

स्टेप 2

फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें। एक-एक करके पत्ते को बैटर में डालकर तेल में फ्राई करें।

स्टेप 3

दोनों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई करें और एक प्लेट में निकाल लें। आपके पकौड़े बनकर तैयार है।

स्टेप 4

अंत में ऊपर से चाट मसाला डालकर चाय के साथ गरमा-गरम सर्व करें।