जलेबी खाने का है मन तो आईए जानते है उसके कुछ वैरायटी।

By AYUSH RAJ

October 26th, 2023

जलेबी भारत की लोकप्रिय मिठाई है जो अब भारत के हर प्रांत में आसानी से मिल जाती है मगर शायद कम लोग जानते होंगे की जलेबी के भी कई प्रकार होते है और कई अलग अलग तरीकों से बनाया जाता है तो चलिए जानते है ।

पनीर जलेबी 

यह जिलेबी का अनोखा प्रकार है जिसको पनीर से बनाया जाता है। ये मुख्य रूप से आपको पश्चिम बंगाल में खाने को मिलेगा।

जलेबा

 यह एक जिलेबी का प्रकार है जो बड़े आकार का होता है। कहा जाता है की इसका एक पीस लगभग 250 ग्राम का होता है। यह मुख्य रूप से हरियाणा में बनाया जाता है।

रबड़ी जिलेबी

नॉर्थ इंडिया की सबसे फेमस जिलेबी में से एक है रबड़ी जिलेबी। शादी विवाह में अकसर आपको ये खाने को मिल मिल जायेगा

खोया जिलेबी

मैदा और दूध के घोल में खोया मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। ये मुख्य रूप से मध्य प्रदेश में आपको खाने को मिलेगी।

इमरती जिलेबी

यह उत्तर भारत की फेमस मिठाई है जो उरद के दाल से तैयार की जाती है। सुबह के समय ये बिहार और उत्तर प्रदेश में बहुत पसंद की जाती है।