Navratri Special: नवरात्रि में फलाहार करना है तो ट्राई करें स्वादिष्ट साबूदाना वड़ा

By Shivam Yadav 

October 2, 2024

नवरात्रि के दौरान आलू और साबुदाना खूब खाया जाता है इसलिए हम आपको आज साबुदाने और आलू से तैयार होने वाला बेहतरीन स्नैक बताने जा रहे हैं। साबुदाना वड़ा नवरात्रि के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है जिसे आप नारियल की चटनी या फिर आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं। इस बार नवरात्रि व्रत के दौरान आप साबुदाना वड़ा ट्राई करें

सामग्री

1 किलो                         उबले आलू 1 कप                           साबुदाना 2 टी स्पून                       सेंधा नमक ½  कप                         मुंगफली (पिसी हुई) 1 टी स्पून                      लाल मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून                   हरा धनिया (टुकड़ों में कटा) 1 टी स्पून                      हरी मिर्च (बारीक कटी) 1 टेबल स्पून                   नींबू का रस 1 कप                           तेल

स्टेप 1

सबसे पहले साबुदाने को धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

स्टेप 2

इसके बाद साबुदाने को छान लें। और इसमें आलू, नमक, मुंगफली, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर मिलाएं।

स्टेप 3

अब इस मिश्रण से गोलाकार में वड़े बनाकर, उन्हें तेल में डीप फ्राई करें।

स्टेप 4

और इस तरह आपका साबूदाना वड़ा बनकर तैयार है आप इसे नारियल चटनी के साथ  सर्व कर सकते हैं।