Bhogichi Bhaji : सावन में कोई हरी सब्जी खाना चाहते है तो ट्राई करें महाराष्ट्र की फेमस डिश भोगिची भाजी

By Shivam Yadav

August 4, 2024

भोगिची भाजी एक पारम्परिक महाराष्ट्रियन भाजी है वैसे तो इसे मकर संक्रांति के एक दिन पहले बनाया जाता है, लेकिन आप आम दिनों में बनाकर भी इसका मजा ले सकते है। इसमें हरी सब्जियों के साथ मूंगफली और तिल का प्रयोग किया जाता है, आइए जानते इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

आलू                500 ग्राम गाजर               100 ग्राम बैंगन                100 ग्राम हरी मटर            50 ग्राम पापड़ी              100 ग्राम चना                 50 ग्राम सफेद तिल        10 ग्राम प्याज               2 लहसुन             50 ग्राम अदरक            50 ग्राम टमाटर             200 ग्राम नारियल           100 ग्राम गरम मसाला      2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर    2 टेबल स्पून तेल                 4 टेबल स्पून

स्टेप 1

सभी सब्जियों को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक सॉस पैन लें, उसमें पानी और एक चुटकी नमक डालें और सब्जियों को अच्छी तरह से उबाल लें।

स्टेप 2

जब यह पक जाए तो इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो एक और सॉस पैन लें, इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर डालकर 10 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 3

इसके बाद इसमें सभी मसाले डालें और इसे 5 मिनट तक पकने दें। जब यह पक जाए, तो उबली हुई सब्ज़ियाँ डालें और धीमी आँच पर 15 मिनट तक पकने दें।

स्टेप 4

इस तरह से आपकी गरमागरम भोगीची भाजी तैयार है, आप इसको रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं