gwar6

Gawar Sabji: कोई टेस्टी सब्जी खाने का मन है तो घर पर बनाएं राजस्थानी स्टाइल में बनी ग्वार की फली

By Shivam Yadav

March 19, 2025

Logo_96X96_transparent (1)
gwar1

नॉर्थ इंडिया में ग्वार की फली की डिश खूब पसंद की जाती है, ऐसे में अगर आप किसी नए तरह से इस डिश को बनाने की सोच रहे है तो ग्वार की सब्जी को राजस्थानी स्टाइल में भी इसको बना सकते है। इसको राजस्थानी स्टाइल में बनाने पर इसका स्वाद बढ़ जाता हैं जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

gwar5

सामग्री

250 ग्राम                       ग्वार फली 1 टेबल स्पून                   तेल 1 टीस्पून                        जीरा 1/2 टीस्पून                     हल्दी पाउडर 1 टीस्पून                       धनिया पाउडर 1/2 टीस्पून                    लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार                    नमक 1                                 प्याज 1                                 टमाटर

gwar4

स्टेप 1

सबसे पहले ग्वार फली को अच्छे से धोकर छिलका हटा लें। फिर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।  एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें और तड़का लगाएं। अब कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सा भून लें।

gwar2

स्टेप 2

अब प्याज भूनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। मसालों को अच्छे से भूनें ताकि तेल अलग हो जाए।

gwar8

स्टेप 3

इसके बाद  कटी हुई ग्वार फली को कढ़ाई में डालें। नमक और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। थोड़ा पानी डालकर ढककर फली को मध्यम आंच पर पकने दें।

gwar7

स्टेप 4

अंत में ग्वार फली को 10 मिनट तक पकने दें, जब तक वह नरम न हो जाए। अब टमाटर डालकर 2 मिनट और पकाएं। अब गर्म-गर्म ग्वार फली तैयार है, इसे रोटियों या चावल के साथ परोसें।

neem (1)