egg-roast-2

Egg Roast: अंडे की स्पाइसी डिश खाने का मन है तो बनाएं केरल स्टाइल में बना एग रोस्ट

By Shivam Yadav

April 2, 2025

Logo_96X96_transparent (1)
cropped-Kerala_style_egg_roast.jpg

अंडे खाने के शौकीन लोगो के लिए अंडे खाने के बहाने चाहिए होते है, इनको अलग तरह की डिश खाना पसंद होता है। इसी कड़ी में आज आप भी केरल स्टाइल में बने एग रोस्ट ट्राई कर सकते हैं। इसको बनाना बेहद आसान है, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

egg-roast-indian-egg-masala-curry-spicy-red-egg-roast-arranged-white-ceramic-bowl_527904-3895

सामग्री

अंडे                          4 तेल                          2 टेबल स्पून प्याज                        2 टमाटर                       2 अदरक-लहसुन पेस्ट      1 टेबलस्पून हरी मिर्च                    2 धनिया पाउडर             1 टी स्पून जीरा पाउडर               1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर         1 टी स्पून हल्दी पाउडर               1/2 टी स्पून नमक                        स्वादानुसार

roast

स्टेप 1

सबसे पहले अंडों को पानी में उबालकर सख्त उबाल लें। फिर छीलकर अलग रखें।

egg curry

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।

malabari egg curry recipe (2)

स्टेप 3

अब कटे हुए टमाटर डालें और पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाएं। फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

egg

स्टेप 4

अब उबले हुए अंडों को आधे काटकर मसाले में डालें। हल्के से मिलाएं ताकि अंडे टूटे नहीं। गरम मसाला पाउडर डालकर और धनिया पत्तियों से सजाएं, गरमागरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें।

neem (1)