Pepper paneer: पनीर की चटपटी डिश खाना चाहते है तो बनाइए स्वादिष्ट पेपर पनीर

By Shivam Yadav

September 25, 2024

अगर आप एक झटपट बनने वाली लंच रेसिपी की तलाश में हैं, तो यह काली मिर्च पनीर एक बेहतरीन विकल्प हैं। भुने हुए मसाले इस व्यंजन को और भी स्वादिष्ट बना देते हैं, जबकि टमाटर और प्याज को इसमें डालना बहुत जरूरी हैं।

सामग्री

4                       सूखी लाल मिर्च 5                       काली मिर्च 1                       लौंग 1                       तेज पत्ता 1/2 टी स्पून         धनिया 1/2 टी स्पून         जीरा स्वादानुसार          नमक 4                     लहसुन की कली 1 टी स्पून           अदरक 1                      टमाटर 1                      प्याज 250 ग्राम             पनीर

स्टेप 1

सबसे पहले धनिया के बीज, एक लौंग, अदरक, लहसुन, मेथी दाना, जीरा, सूखी लाल मिर्च, काली मिर्च और तेज पत्ता को कढ़ाई में डालकर भून लें।

स्टेप 2

इसके रोस्ट होने के बाद इसे ब्लेंड करें और एक तरफ रख दें। अब एक पैन लें, उसमें थोड़ा सा तेल डालें और फिर उसमें प्याज़ डालें।

स्टेप 3

फिर इस पैन में टमाटर डालें और तब तक उबालें जब तक कि वे पारदर्शी न हो जाएं।

स्टेप 4

और फिर मसाले के मिक्स हो जाने पर इसमें थोड़ा सा नमक डाल दीजिए, आखिर में पनीर क्यूब्स डालें। अच्छी तरह मिलाएं और रोटी के साथ इसे सर्व करें।