litchi Rabri Kulfi: गर्मी और उमस के इस मौसम में शरीर को ठंडक देना है तो घर पर बनाइए लीची रबड़ी से बनी कुल्फी

By Shivam Yadav

July 10, 2024

यह कुल्फी का एक बहुत ही अलग कॉम्बिनेशन है जिसमें आपको कुल्फी और रबड़ी के साथ लीची का भी बहुत बढ़िया स्वाद मिलेगा। आप गर्मी के मौसम में इसको घर पर भी बना सकते है, आइए जान लेते है इसको आसानी से कैसे बनाते है,

सामग्री

दूध             1 लीटर खोया           100 ग्राम लीची रस       5 टेबल स्पून लीची           200 ग्राम (कटी हुई) चीनी            ½ कप केवड़ा         1 टेबल स्पून काजू           10 बादाम           5

स्टेप 1

लीची को छीलकर बीज निकाल लें, एक मिश्रण में पीस कर महीन पेस्ट बना लें और छान लें, अब इनके आधे हिस्से को बारीक काट कर एक तरफ रख दें. फिर सभी सूखे मेवों को छीलकर बारीक काट लें।

स्टेप 2

एक भारी तले की कढ़ाई में दूध गरम करें और चलाते रहें, आधा होने तक उबालें, अब कद्दूकस किया हुआ खोया डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर लीची का रस डालें।

स्टेप 3

अब इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स चीनी और केवड़ा पानी की बूंदे डाल कर मिला दीजिये और 2/3 मिनट और पकाइये और ठंडा कर लीजिये।

स्टेप 4

ठंडा होने पर कटी हुई लीची डालें और अच्छी तरह मिलाएं, इस मिश्रण को कुल्फी के सांचे में डालकर जमने के लिए फ्रीजर में रख दें।