Achari Turai : बदलते मौसम की बीमारियों से बचना है तो लंच में बनाएं पौष्टिक आचारी तुरई

By Shivam Yadav

July 25, 2024

तुरई की सब्जी देखकर बच्चे ही नहीं बड़े भी मुंह बनाने लगते हैं, तो आज हम इसकी एक बहुत ही जायकेदार रेसिपी बनाने जा रहे है जिसे खाकर हर कोई कहेगा मजा आ गया। आइए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में

सामग्री

तुरई                      1 किलो सरसों का तेल          3 टेबलस्पून प्याज                     1 हरी मिर्च                 2 (बारीक कटी) अचारी मसाला         2 टेबलस्पून कश्मीरी मिर्च पाउडर  2 टीस्पून हल्दी पाउडर            1 टीस्पून नमक                     स्वादानुसार टमाटर                   1 (बारीक कटा) नींबू का रस             2 टीस्पून हर धनिया               2 टेबलस्पून

स्टेप 1

तुरई को धोकर छीलकर, इसे टुकड़ों में काट लें। पैन में तेल गरम होने के लिए रख दें। तेल गरम होने के बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

इसके बाद हरी मिर्च और अचारी मसाला डालकर थोड़ी देर पकाएं। इसके बाद इसमें तुरई, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिक्स करें। आंच को धीमी ही रखें।

स्टेप 3

तुरई के सॉफ्ट होने तक पकाएं, इसके बाद इसमें टमाटर डालें और तुरई को थोड़ी देर और पकने दें।

स्टेप 4

अब टोमेटो सॉस, चिल्ली सॉस, विनेगर, सोया सॉस, काली मिर्च, चीनी और  नमक डालें। ग्रेवी के गाढ़ा होने तक तेज आंच पर तलें।