Aam Pora Sharbat: गर्मी से चाहिए राहत तो पीजिए बंगाली स्टाइल आम पोरा शर्बत

By Shivam Yadav

May 31, 2024

आम पोरा शर्बत बंगाल का एक पारंपरिक पेय है। यह कच्चे आम से बनाया जाने वाला एक शर्बत है। इसका खट्टा मीठा स्वाद गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देता है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

आम                                2 कच्चे चीनी                               ½ कप जीरा                               1 टी स्पून (भुना हुआ) काली मिर्च पाउडर              1 टी स्पून काला नमक                      1 टी स्पून पुदीना की पत्ती                   6 ठंडा पानी                         2 कप

स्टेप 1

सबसे पहले आमों को अच्छे से धोकर सुखा लीजिए,अब इन्हें धीमी आंच पर रखें और आम को भून लें। एक बार भुन जाने पर आम को आंच से उतार लें और ठंडा होने दें।

स्टेप 2

फिर धीरे से सभी आम के छिलके हटा दें और नरम गूदे को एक कटोरे में निकाल लें।

स्टेप 3

इसके बाद, एक ब्लेंडर में भुना हुआ आम का गूदा, चीनी, ताजा पुदीना की पत्तियां, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च डालें और चिकना होने तक ब्लेंड करें।

स्टेप 4

इस मिश्रण को एक जग में डालें, ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह हिलाएँ। इसे बर्फ के टुकड़ों से भरे गिलासों में परोसें और ऊपर से कुछ और पुदीने की पत्तियों से सजाएँ। बंगाली स्टाइल का आम पोरा शर्बत तैयार है।