Stuffed Mushroom : अगर आप मशरूम खाना पसंद करते है तो जरूर ट्राई करें स्टफ्ड मशरूम

By Shivam Yadav

July 13, 2024

मशरूम एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे किसी पारिवारिक फंक्शन में सर्व कर सकते हैं, आप इन स्टफड मशरूम को अपनी अगली डिनर पार्टी के लिए स्नैक या ऐपेटाइज़र के रूप में टेस्ट कर सकते है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

मशरुम           6 (तना हटा हुआ) मशरूम          2 (बारीक कीमा) लहसुन           4 कली हरा धनिया      1 टेबल स्पून बटर               1 टेबल स्पून मोजरेला         1 कप नमक            स्वादानुसार काली मिर्च      1 टी स्पून

स्टेप 1

एक पैन में मक्खन गरम करें, उसमें प्याज डालें और ट्रासपेरेंट होने तक पकाएं, इसके बाद मशरूम और लहसुन डालें और इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

स्टेप 2

इसमें नमक डालकर, इसे आंच से उतार लें और हरा धनिया डालकर मिला दें। इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।

स्टेप 3

इस मिश्रण से मशरूम को स्टफ करें और इसके ऊपर चीज डालकर मशरूम के किनारों को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।

स्टेप 4

आप मशरूम को एक पैन में भून भी सकते हैं, आपका स्टफ्ड मशरूम बनकर तैयार है, आप इसे सर्व कर सकते हैं।