Chicken Madras : अगर चिकन खाना पसंद है तो ट्राई करें इसकी साउथ इंडियन डिश चिकन मद्रास

By Shivam Yadav

June 30, 2024

यह चिकन मद्रास करी रेसिपी एक स्वादिष्ट करी है, इसे बनाना आसान है और यह खाने में बहुत टेस्टी होती है। यह डिनर पार्टी के लिए सबसे परफेक्ट डिश है। आइए जानते है साउथ इंडियन स्टाइल में चिकन बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

चिकन ब्रेस्ट            500 ग्राम प्याज                    2 (कटे हुए) लहसुन                  5 कली टमाटर                  2 (बारीक कटे) अदरक                 छोटा टुकड़ा तेल                      2 टेबल स्पून हल्दी                   ½ टी स्पून जीरा पाउडर          1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर    1 टेबल स्पून धनिया पाउडर        2 टेबल स्पून

स्टेप 1

प्याज, लहसुन, लाल मिर्च और अदरक, लहसुन को एक साथ पीसकर मोटा पेस्ट बना लें। अब एक पैन में तेल गरम करें, फिर इसमें पेस्ट डालकर भून लें।

स्टेप 2

अब इसमें हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और 4-5 मिनट तक पका लें।

स्टेप 3

अब चिकन के टुकड़े डालें, सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ। इसके बाद चिकन का रंग बदलने तक पकाएँ। इसमें कटे हुए टमाटर और स्वादानुसार नमक डालें, ढककर 20 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 4

चिकन मद्रासी बनकर तैयार है, आप इसमें धनिया पत्ती डालें और चावल, रोटी या नान के साथ परोसें।