Navratri Special: अगर आपको कुकीज़ खाना पसंद है तो नवरात्रि में बनाएं नए स्टाइल की पाइनएप्पल कुकीज़

By Shivam Yadav 

October 3, 2024

अगर आप फ्रूटी कुकीज पसंद करते हैं, तो ये पाइनएप्पल कुकीज जरूर ट्राई करे। ये कुकीज बनाने में बहुत आसान हैं और इसके लिए थोड़ी ही सामग्री की जरूरत होती है। नवरात्रि में इस कुकीज़ का आनंद ले सकते है, तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बार में

सामग्री

4 टेबल स्पून                     मक्खन 3 टेबल स्पून                     चीनी 2 कप                             कुट्टू आटा 100 ग्राम                        अनानस (टुकड़ों में कटा)

स्टेप 1

सबसे पहले क्रीम मक्खन और चीनी को एक साथ हल्का और फूलने तक मिलाएं। कुट्टू के आटे को छान लीजिए।

स्टेप 2

अब इस आटे को क्रीमयुक्त मक्खन में धीरे धीरे फोल्ड करें, कटा हुआ अनानास डालें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप 3

इसके बाद अवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्रीहीट करें, कुकी मिक्स को रोल करें और मनचाहे आकार में काट लें।

स्टेप 4

अंत में कुकीज़ को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 15 मिनट तक बेक करें। अब आप व्रत में इसका आनंद ले सकते है।