Kuttu Poori : सावन में व्रत रखते है तो नाश्ते में बनाइए कुट्टू आटे की पूरी

By Shivam Yadav

July 22, 2024

सावन के महीने में कुट्टू के आटे से कई तरह के पकवान बनाएं जा सकते हैं लेकिन आज हम आपको कुट्टू के आटे की पूरी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाना काफी आसान है। वैसे तो कुट्टू की पूरी खाने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है इसलिए कुट्टू की पूरी को दही के साथ खाया जाता है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

कुट्टू आटा            250 ग्राम आलू                  3 (उबले हुए) सेंधा नमक           1 टी स्पून घी                     1 टेबल स्पून

स्टेप 1

आटे में आलू और नमक मिलाकर थोड़ा सा पानी डालकर सख्त गूंथ लें। अब आटे को 10 से 12 टुकड़ों में तोड़ लें और लोईयां बना लें।

स्टेप 2

एक लोई लेकर उसे पतला पूरी के आकार में बेल लें। इसी तरह सभी पूरियां तैयार कर लें।

स्टेप 3

एक कड़ाही में घी गर्म करें। एक छोटी से पूरी में घी में डालें, अगर वह एक बार में ही ऊपर आ जाती हैं तो सभी पूरियों को फ्राई कर लें।

स्टेप 4

पूरियों को तलने समय उन्हें बीच में से हिलाएं ताकि वह पूरी तरह फूल जाएं। दोनों तरफ से अच्छी तरह फ्राई कर लें।