गुजरात जाने का है प्लान तो ट्राई कीजियेगा ये 5 डिश

By AYUSH RAJ

October 26th, 2023

गुजरात को खाने का शौकीन कहा जाता है। तरह तरह के डिश वहां के खानों को विश्व भर में अलग पहचान दिलवाते है। घूमने जाने वाले लोग गुजराती डिश का स्वाद जरूर चखते है ऐसे में चलिए आपको बताते है कुछ ऐसे ही 5 फेमस गुजराती डिश के बारे में।

खमन ढोकला 

 खमन ढोकला गुजरात की सबसे फेमस डिश है जो हर घर में पसंद की जाती है। ढोकला के समान  ही खमन ढोकला बनाया जाता है। यह अब पूरे भारत में आसानी से खाने को मिल जायेगा।

खांडवी

खांडवी एक गुजराती डिश है जिसको  आप सुबह के नाश्ते और शाम के नाश्ते में खा सकते है। खांडवी गुजरात में आपको खूब मिलेगी

दाल ढोकली 

दाल ढोकली एक गुजराती डिश है जो दाल और मसाले से बनाई जाती है। गुजरात के लोग इसको बहुत पसंद करते है।

थेपला 

थेपला को गुजराती पराठा कहा जाता है जो आटा और बेसन में हींग, अजवाईन मिला कर बनाया जाता है। इसको नाश्ता में भी खाया जाता है

फाफड़ा जिलेबी

फाफड़ा जिलेबी गुजरात में सबसे ज्यादा सुबह के समय नाश्ते में पसंद किया जाता है। आपको बता दे कि बहुत ही कम समय में इसको तैयार किया जा सकता है