Kesar Kheer : कुछ मीठा खाने का मन हो तो बनाइए स्वादिष्ट केसर खीर

By Shivam Yadav

June 25, 2024

खीर का नाम सुनते ही मीठा पसंद करने वाले लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। जब कोई खास मौका हो तो अक्सर चावल की खीर बनाई जाती है। केसर खीर को बनाना बहुत आसान है, आइए जानते हैं इसको बनाने की विधि

सामग्री

चावल                    2 कप दूध                       1 लीटर केसर स्ट्रैंड              40 इलायची पाउडर       2 टी स्पून बादाम                   5 किशमिश               10 (टुकड़ों में) काजू                     10 ( टुकड़ों में) पिस्ता                    1 टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले चावल को धोकर कम से कम 2 घंटे के लिए भिगो दें, इसके बाद चावल को निकालकर छान लें और एक तरफ रख दें।

स्टेप 2

अब एक बड़ा पैन लेकर उसमें दूध डालकर धीमी आंच पर उबाल लें। अब पैन से एक चम्मच दूध लेकर इसमें केसर रेशे डालकर मिलाएं।

स्टेप 3

इसके बाद बादाम और पिस्ते को काट लें, और उन्हें उबलते दूध में डालें। इसके बाद इस मिश्रण में  इलायची पाउडर भी मिला लें।

स्टेप 4

फिर भीगे हुए चावल और दूध पाउडर डालें, इसे अच्छी तरह से मिलाते हुए इसे चीनी डालें और थोड़ी देर तक चलाते रहें। आपकी केसर खीर बनकर तैयार है, आप इसे सर्व कर सकते है ।