Achaar Paratha : नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का है मन, तो बनाइए अचार पराठा

By Shivam Yadav

June 2, 2024

पराठे तो हर किसी को पसंद होते है लेकिन कम समय में टेस्टी पराठा खाना हो तो बनाए आचार पराठा। इसको आप बिना किसी झंझट के बना सकते है। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

आम अचार का मसाला    ½ कटोरी हरी मिर्च                        2 आटा                             2 कटोरी (गूंथ लें) घी                                ⅓ कटोरी

स्टेप 1

2 कटोरी आटे को लेकर किसी बर्तन में गूंथ लें और फिर आटे को एक रोटी की तरह बेल लें।

स्टेप 2

बेली हुई रोटी में अचार मसाला फैलाएं। और कुछ मिर्च भी डाल लें।

स्टेप 3

अचार मसाला लगाने के बाद रोटी को चारों तरफ से फोल्ड करके एक डम्पलिंग की तरह बना लें।  इसको अच्छे से बेल कर तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें

स्टेप 4

अब इस पर घी या तेल लगाकर गोल्डन कलर आने तक दोनों साइड सेंक लें। अचार पराठा बनकर तैयार है आप इसे सर्व कर सकतें हैं।