Cheese Garlic Bread: ऑफिस जाने के लिए हो रहे हैं लेट,तो जल्दी से बनाएं चीज़ गार्लिक ब्रेड

By Shivam Yadav

June 5, 2024

चीज़ गार्लिक ब्रेड को घर पर कम लोग ही बनाते है इसकी मुख्य वजह है माइक्रोवेव का ना होना, आज हम आपको बताते है बिना माइक्रोवेव के भी चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाई जा सकती। आइए जानते है विधि

सामग्री

ब्रेड                  6 स्लाइस लहसुन             10 कली बटर                 4 टेबल स्पून चिली फ्लेक्स      1 टेबल स्पून धनिया पत्ती        1 टेबल स्पून चीज़                 ½ कप

स्टेप 1

सबसे पहले बटर को फ्रिज से निकाल कर रख लें। अब लहसुन और चीज़ को अलग अलग कद्दूकस कर लें। 3 टेबल स्पून बटर में लहसुन को मिक्स कर लें

स्टेप 2

ब्रेड के सभी स्लाइस पर लहसुन मिक्स बटर लगाएँ, फिर धनिया पत्ती, चिली फ्लेक्स और लास्ट मे चीज़ लगाएँ और उसे हाथ से हल्का सा दबा दें।

स्टेप 3

अब पैन को गर्म करें, उसमे 1 टेबल स्पून बटर डाल दें और आँच धीमी कर दें। चार ब्रेड का पीस उसमें टोस्ट होने के रख दे।

स्टेप 4

अब चीज के मेल्ट ना होने तक ब्रेड के ढककर पकाएं। जब चीज मेल्ट हो जाए तो बाकी ब्रेड को भी पहले की तरह टोस्ट कर लें। आपकी चीज़ गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।