Dahi Bhalla: अगर आप स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन है तो घर पर बनाएं टेस्टी दही भल्ला

By Shivam Yadav

September 25, 2024

भारत में लोग स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन होते है, खासतौर पर उत्तर भारत में दही भल्ला पसंद किया जाता है जिसे दिवाली और होली के मौके पर बनाया जाता है। इसे उड़द दाल से तैयार किया जाता है, दही और खट्टी-मिट्ठी चटनी के इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। इस पर चाट मसाला और जीरा पाउडर डालकर सर्व किया जाता है।

सामग्री

4 कप                  उड़द दाल 1/2 टी स्पून          नमक 1 टी स्पून             लाल मिर्च पाउडर 2 टी स्पून             चिरौंजी 1 टी स्पून             किशमिश 1/2 टी स्पून          हींग 1 टी स्पून             पानी 1 कप                 दही 1 टी स्पून            जीरा पाउडर 6 टी स्पून            इमली की चटनी 6 टी स्पून            पुदीने की चटनी

स्टेप 1

सबसे पहले धुली उड़द दाल को 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। दाल का पानी निकाल लें और इसे पीस लें। इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चिरौंजी, किशमिश और हींग डालें। उसे अपने हाथ से फेंटे।

स्टेप 2

अब अपने हाथ से छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं। गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें फ्राई करें। एक बाउल में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें, इसके बाद इसमें नमक और काला नमक मिलाएं।

स्टेप 3

इसके बाद पूरी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। तैयार किए गए भल्लों को पानी में भिगोकर रखें, अब इन्हें पानी में से निचोड़कर एक प्लेट में निकाल लें।

स्टेप 4

अंत में इन पर दही डालें। काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च छिड़के। इसके बाद इमली और पुदीने की चटनी डालें और अनार डालकर गार्निश करें।