Egg french fries: अगर आप फ्राइज खाने के शौकीन है तो ट्राई करें एग फ्रेंच फ्राइज़

By Shivam Yadav

June 25, 2024

एग फ्रेंच फ्राइज़ बनाना बहुत आसान होता हैं, इन्हे बनाने के लिए आलू के स्ट्रिप्स को अंडे के मिश्रण में कोट किया जाता है और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई किया जाता है। ये एग फ्रेंच फ्राइज़ बहुत टेस्टी होते हैं और इन्हें खाने के बाद आप रेगुलर फ्राइज को भूल जाएंगें। आइए जानते है इनको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

आलू                      4 अंडे                       3 मैदा                      ½ कटोरी चावल का आटा       ½ कटोरी नमक                    स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर     1 टी स्पून ओरिगैनो

स्टेप 1

आलू को छीलकर पतली पतली स्ट्रिप्स में काट लें। ठंडे पानी में भिगोएं और उन्हें पोछकर सुखा लें।

स्टेप 2

अब एक अलग कटोरी में अंडे फोड़ लें। और उसी में मैदा, चावल का आटा और मसाले डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

इसके बाद आलू के ऊपर अंडे का मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

स्टेप 4

अब इस कोटेड आलू को डीप फ्राई करें। आपका एग फ्रेंच फ्राइज़ बनकर तैयार है आप इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।