egg bhurji

Egg Bhurji: अंडे खाने के शौकीन है तो चटनी के साथ ट्राई करें चटपटी अंडा भुर्जी

By Shivam Yadav

February 15, 2025

Logo_96X96_transparent (1)
Indian_Style_Scrambled_Eggs_Anda_Bhurji

एग लवर्स के लिए तो अंडे खाने के बहाने चाहिए होते है इसी कड़ी में अगर आप भी अंडे खाने के शौकीन है तो आज अंडा भुर्जी ट्राई कर सकते है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। हरी चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद बढ़ जाता है। जानिए इसको आसानी से कैसे बनाया जा सकता है।

cropped-Spicy_egg_bhurji_@_the_eggfactory-scaled-1.jpg

सामग्री

अंडे                      4 प्याज                   1 (बारीक कटा) टमाटर                  1 (बारीक कटा) हरी मिर्च                2 (कटी हुई) जीरा                   1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर         1/4 टी स्पून धनिया पाउडर       1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर   1/2 टी स्पून नमक                   स्वादानुसार हरा धनिया            1 टेबल स्पून तेल                     1 टेबल स्पून

egg bhurji

स्टेप 1

सबसे पहले पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें। जीरा तड़कने पर, बारीक कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

Masala Anda Bhurji or egg bhurji or Spicy scrambled eggs with bread

स्टेप 2

अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। पैन में कटा हुआ टमाटर डालें और टमाटर को नरम होने तक पकने दें। इसे ढककर कुछ मिनट तक पकने दें।

Spicy scrambled eggs or egg bhurji or anda bhurji

स्टेप 3

अब अंडे एक-एक करके तोड़कर पैन में डालें। हल्का सा नमक डालकर अंडों को अच्छी तरह से फेंटते हुए पकाएं। अंडे अच्छी तरह से पक जाएं, फिर सबको मिला लें।

egg bhurji

स्टेप 4

जब अंडे पूरी तरह से पक जाएं, तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। गरमागरम एग भुर्जी तैयार है। इसे रोटी, पराठे या ब्रेड के साथ परोसें।

neem (1)