Aloo Kadhi : कढ़ी खाने के शौकीन है तो बनाइए आलू से बनी चटपटी कढ़ी

By Shivam Yadav

July 26, 2024

अब तक आपने सिर्फ आलू की सब्जी ही खाई होगी लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आलू की कढ़ी बनाएं। इस कढ़ी को बनाने में बहुत कम समय लगता है, इसे आप कुट्टू की पूरी या सामवत के चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। आइए जाने इसे कैसे बना सकते है

सामग्री

आलू              500 ग्राम (उबले हुए) सेंधा नमक       स्वादानुसार मिर्च पाउडर      ½ टी स्पून सिंघाड़ा आटा     ½ कप तेल                1 कप दही               ½ कप कढ़ी पत्ता        1 जीरा             ½ टी स्पून लाल मिर्च        2 (साबुत) अदरक           1 टेबल स्पून धनिया पाउडर   1 टी स्पून हरा धनिया       1 टेबल स्पून

स्टेप 1

आलू के साथ आधा छोटा चम्मच नमक, मिर्च पाउडर और सिंघाड़े का आटा मिला लें। गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।करीब ¼ बैटर अलग निकालकर साइड रक दें और बाकी के बैटर से पकौड़ियां तैयार करें।

स्टेप 2

एक पैन में तेल गर्म करें। गोल पकौड़ी डालकर फ्राई कर लें। जब ये भूरे रंग की हो जाए, तो इन्हें पेपर पर निकाल लें।अब साइड निकाले बैटर में दही और पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। स्मूद बैटर बना लें।

स्टेप 3

एक भारी पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालें। उसमें कढ़ी पत्ता, जीरा और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएंजब ये गाढ़े होने लगे, तो इसमें दही डालकर तैयार किया बैटर, नमक और धनिया पाउडर मिलाएं।

स्टेप 4

एक बार उबाल लें, आंच को हल्का कर दें। जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तो इसमें पकौड़ी डालें। थोड़ी देर के लिए हल्की आंच पर पकाएं। बन जाने के बाद इसके ऊपर हरा धनिया डालकर सर्व करें।