Utpam Cheese Sandwich: चीज़ खाने के शौकीन है तो घर पर ट्राई करें उत्तपम से बना चीज़ सैंडविच

By Shivam Yadav

October 27, 2024

उत्पम एक हेल्दी साउथ इंडियन डिश है। जिसमें नमक के अलावा और कोई मसाला नहीं पड़ता। सूजी से तैयार यह डिश वजन कम करने के लिए अच्छा विकल्प है। वहीं, सैंडविच को भी खूब सारी सब्जियां भरकर पौष्टिक बनाया जा सकता है। अब अगर आपको दोनों खाने का मन हो, तो हम आपको बताते है उत्तपम चीज़ सैंडविच बनाने की विधि

सामग्री

डोसा बैटर                   1 कटोरी चीज स्लाइस                आवश्यकतानुसार बटर स्प्रेड                    आवश्यकतानुसार प्याज                         1 (बारीक कटा) टमाटर                        1 छोटा हरा धनिया                   2 टेबल स्पून आलू की सब्जी              1 कटोरी

स्टेप 1

सबसे पहले बैटर को एक कटोरे में निकालकर तैयार कर लें और फिर नॉन स्टिक तवा गरम करें। तवे पर डोसा बैटर का एक छोटा चम्मच फैलाएं। इसमें ऊपर से प्याज, टमाटर, गन पाउडर और धनिया पत्ती डालें।

स्टेप 2

अब तेज आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। पलटें और दूसरी तरफ भी 2-3 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 3

इसके बाद उत्पम पर बटर स्प्रेड लगाएं और फिर से पलटें। इसे हटाकर वर्कटॉप पर रखें, आधे उत्तपम पर थोड़ा और बटर स्प्रेड लगाएं।

स्टेप 4

अंत में इस पर आलू की सब्जी फैलाएं और हर उत्तपम पर चीज का एक टुकड़ा रखें। बचे हुए उत्तपम से ढकें और सर्व कर सकते हैं।