Tava Paneer Burger: बर्गर खाने के शौकीन है तो जरूर ट्राई करें क्रिस्पी तवा पनीर बर्गर

By Shivam Yadav 

October 2, 2024

अगर आप भी तवा पनीर बर्गर के शौकीन हैं, तो अब आप अपने घर पर ही देसी स्टाइल का बर्गर बनाएं। यहां हम आपके लिए तवा पनीर बर्गर की एक स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए, ये बहुत ही जल्दी से बनने वाली रेसिपी है। तो जानिए इसको आसानी से कैसे बना सकते है

सामग्री

1/2 कप                           दही 1/2 टी स्पून                      लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून                      काली मिर्च 1/2 टी स्पून                      चाट मसाला स्वादानुसार                       नमक 1                                   टमाटर (बारीक कटा) 1                                   प्याज (बारीक कटा) 1 स्लाइस                         पनीर 2                                   बन टमाटर केचप

स्टेप 1

इस बर्गर को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरा लें और उसमें दही, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, नमक और चाट मसाला डालकर मिला लें।

स्टेप 2

इस तैयार मैरिनेड को पनीर के टुकड़े पर डालें और सुनहरा होने तक तल लें। इसके बाद टमाटर, प्याज़ और खीरे को बारीक काट लें।

स्टेप 3

एक बन लें और उसे मक्खन और थोड़ी सी लाल मिर्च के साथ टोस्ट करें। अब बर्गर तैयार करें। सबसे पहले बेस पर टोमैटो केचप डालें और फिर तैयार पनीर डालें।

स्टेप 4

अब इसमें कटी हुई सब्जियां डालें और ऊपर से एक पनीर का टुकड़ा डालें। आप बर्गर के बीच में अपनी कोई भी पसंदीदा सॉस डाल सकते हैं। अब आप इसका आनंद ले सकते हैं।