Gulab Sharbat: शर्बत पीने के है शौकीन तो बनाइए एनर्जेटिक गुलाब शर्बत

By Shivam Yadav

May 31, 2024

गर्मी के मौसम में शर्बत पीना सभी को पसंद होता है, ये शरीर से पानी की कमी को तो दूर करता ही है साथ ही साथ शरीर को ठंडक भी देता है। आइए आज जानते है गुलाब से बने शर्बत को बनाने के बारे में

सामग्री

सिट्रिक एसिट             ¼ टेबल स्पून गुलाब जल                 4 टेबल स्पून इलायची                    5 चीनी                        4 कप गुलाब की पत्ती            50 ग्राम केवड़ा जल                 ¼ टेबल स्पून फूड कलर                   1 टेबल स्पून पानी                         3 कप

Title 3

स्टेप 1

सबसे पहले पैन में चीनी डालें, पानी डालें और चम्मच की सहायता से हल्का चलाते रहें जिससे चीनी नीचे लगे नही जब उबाल आ जाए तब इसमें सिट्रिक एसिट डालें ।

स्टेप 2

जब हल्का उबाल आने लगे तब इसमें गुलाब जल डालें साथ ही इसमें रैड फूड कलर डालें अब इसको 10 मिनट के लिये उबलने दें।

स्टेप 3

अब इसमे छोटी इलायची, केवड़ा जल, और गुलाब की पत्ती डालें और मिक्स करें अब रात भर ढक कर रखें

स्टेप 4

सुबह ठंडा होने पर शरबत गाढ़ा हो जाएगा फिर इसे छान लें और साफ बोतल में भर कर रखें। अब इसमें गुलाब का सिरप, बर्फ के टुकरे डालकर मिक्स कर लें। आपका गुलाब शर्बत बनकर तैयार है।