Navratri 2024: नवरात्रि में रखे हैं व्रत तो जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, बनी रहेगी एनर्जी

By Roshni Jaiswal 

October 4, 2024

आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। अगर आप भी इस नवरात्रि में माता को प्रसन्न करने के लिए 9 दिन का व्रत रखे हैं तो ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स व्रत के दौरान जरूर पिएं। इन हेल्दी ड्रिंक्स को पीने से व्रत के दौरान शरीर में बनी रहती है। तो आईए जानते हैं इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में

नींबू का शरबत

नवरात्रि व्रत के दौरान आप नींबू का मीठा शरबत बनाकर जरूर पिएं। नींबू का शरबत पीने से व्रत के दौरान शरीर हाइड्रेट रहता है।

फलों का जूस

अनार, मौसंबी, गन्ना या संतरा जैसे फलों का जूस नवरात्रि व्रत के दौरान जरूर पिएं। इन जूसों को पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

नारियल पानी

नवरात्रि व्रत के दौरान शरीर में ताकत बनाएं रखने के लिए नारियल पानी जरूर पिएं। नारियल पानी पीने से व्रत के दौरान पेट ठंडा और शरीर हाइड्रेट रहता है।

लस्सी

नवरात्रि व्रत के दौरान आप लस्सी बनाकर पी सकते हैं। व्रत में लस्सी पीने से पेट ठंडा रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

बनाना शेक

बनाना शेक बनाकर आप नवरात्रि व्रत के दौरान पी सकते हैं। व्रत में बनाना शेक पीने से शरीर को ताकत मिलती है।