Chicken Schezwan Fried Rice: सादा खाना खा कर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें चटपटी चिकन शेजवान फ्राइड राइस डिश

By Shivam Yadav

September 28, 2024

अगर आप स्पाइसी खाने के शौकीन है तो यह चिकन शेजवान फ्राइड राइस की रेसिपी आजमाएं जिसे आप 30 मिनट से भी कम समय में तैयार कर सकते है। यह फ्राइड राइस लंच या डिनर किसी भी समय के लिए एकदम परफेक्ट डिश है। तो इसको आसानी से बनाने की विधि जान लीजिए

सामग्री

½ कप                       चावल (उबले हुए) 200 ग्राम                    बोनलेस चिकन 2 टेबल स्पून                शेजवॉन सॉस 2 टेबल स्पून                शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटा) 2 टेबल स्पून                मशरूम (टुकड़ों में कटा) 2 टेबल स्पून                बींस 2 टेबल स्पून                गाजर (बारीक कटा) 1 टी स्पून                   काली मिर्च स्वादानुसार                  नमक 1 टी स्पून                    लहसुन (टुकड़ों में कटा) 1 टी स्पून                    अदरक 2 टेबल स्पून                तेल

स्टेप 1

सबसे पहले आप एक पैन में तेल गरम करें और इसमें लहसुन और अदरक को डालकर अच्छे से भून लें। फिर इसमें शिमला मिर्च, गाजर, मशरूम और बीन्स डालकर कुछ देर और भूनें।

स्टेप 2

अब आप बोनलेस चिकन को पैन में डालें। और काली मिर्च और नमक डालकर चिकन के पूरी तरह पकने तक इसे चलाते हुए भूनते रहें।

स्टेप 3

इसके बाद उबले हुए चावल को डालें और चावल को सब्जियों और चिकन के साथ अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 4

अंत में शेजवान सॉस डालें और अच्छी तरह मिला लें। और इस तरह आपका चिकन फ्राइड राइस सर्व करने के लिए तैयार है।