Navratri Special: नवरात्र में कुट्टू की पूड़ी खाकर हो गए है बोर तो बनाइए कुट्टू के आटे से बना चिला

By Shivam Yadav

September 30, 2024

यह एक बहुुत ही आसान रेसिपी है, ये व्रत-फ्रेंडली चीला रेसिपी इस बार नवरात्रि के लिए एकदम परफेक्ट डिश है। इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं। ये जितनी आसानी से बन जाती है उतना ही स्वादिष्ट इसका स्वाद होता है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

100 ग्राम                       कुट्टू का आटा 1 टी स्पून                       सेंधा नमक 2                                 हरी मिर्च (बारीक कटी) 50 ग्राम                         पनीर (कद्दूकस किया) 20 ग्राम                         देसी घी 10 ग्राम                         अदरक की कतरन 1/2 टी स्पून                   जीरा

स्टेप 1

सबसे पहले बैटर बनाने के लिए कुट्टू के आटे में सेंधा नमक, जीरा और हरी मिर्च डालकर बैटर तैयार कर ले।

स्टेप 2

इसके बाद हॉटप्लेट पर या पैन में देसी घी डालें। अब एक करछी से बैटर भरकर इस पर डालें

स्टेप 3

अब करछी के पिछले हिस्से से बैटर को गोलाकार करते हुए फैलाएं।

स्टेप 4

अंत में इस पर कददूकस किया हुआ पनीर और अदरक की कतरन डालें। और गर्मागर्म इमली या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।