अगर आप भी खाली पेट खाते हैं केला, तो जानिए हो सकते हैं ये नुकसान

By Roshni Jaiswal

March 17, 2024

केला खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप भी सुबह खाली पेट केला का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। तो आईए जानते हैं खाली पेट केला खाने के नुकसान के बारे में

पेट से जुड़ी समस्या

सुबह खाली पेट केला खाने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। जैसे कब्ज, ऐंठन और लूज मोशन जैसी समस्या हो सकती है।

अपच की समस्या

सुबह खाली पेट केला खाने से खाना पचाने में दिक्कत होती है, जिससे अपच की समस्या हो सकती है।

वजन बढ़ सकता

केला में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। सुबह खाली पेट केला खाने से वजन बढ़ सकता है।

एसिडिटी की समस्या

सुबह खाली पेट केला खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह खाली पेट केला खाने से बचें।

ब्लड शुगर की समस्या

सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से बचें।