Paneer Bhatura : अगर भटूरे खाना आपकी पहली पसंद है तो जरूर ट्राई करें पनीर  से स्टफ्ड टेस्टी पनीर भटूरा

By Shivam Yadav

September 21, 2024

उत्तर भारत में लोग छोले भटूरे खाने के बहुत ही शौकीन हैं, लेकिन पनीर स्टफड भटूरे का स्वाद और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। आप इन्हें मसालेदार छोले और लच्छा प्याज के साथ ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपके साथ स्टफड पनीर भटूरा की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप आसानी से बना सकते हैं

सामग्री

500 ग्राम                    मैदा 2 टेबल स्पून                सूजी स्वादानुसार                  नमक 1/2 कप                     दही 1 टी स्पून                   बेकिंग सोडा 1/2 टी स्पून                बेकिंग पाउडर 2 टेबल स्पून                तेल स्टफिंग के लिएः 100 ग्राम                    पनीर 1 टी स्पून                    हरा धनिया 1 टी स्पून                    लाल मिर्च पाउडर 2 टेबल स्पून                 मैदा स्वादानुसार                   नमक

स्टेप 1

पहले एक बर्तन में मैदा, नमक, सूजी, दही, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर लें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। अब गुनगने पानी के साथ नरम आटा गूंध लें और तेल लगा कर चिकना करें। अब इसे गीले कपड़े से ढककर रख दें।

स्टेप 2

अब एक बाउल में कददूकस किया हुआ पनीर लें, इसमें हल्की सी लाल मिर्च, जीरा पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएं। इसमें थोड़ा सा मैदा डालकर मिक्स करें, इससे पनीर का पानी सूख जाएगा और ड्राई हो जाएगा।

स्टेप 3

अब मैदे की लोइयां बना लें। आपको यहां एक बड़ी और छोटी रोटी बेलकर तैयार करनी होगी। बड़ी रोटी पर तैयार स्टफिंग रखें इस पर छोटी पूरी रखें और चारों ओर से उठाकर दोबारा लोई बना लें।

स्टेप 4

अंत में एक कढ़ाही में तेल गरम कर लें और सभी भटूरों को क्रिस्पी और गोल्डन रंग आने तक फ्राई करें। अब आप इसको छोले और लच्छा प्याज के साथ सर्व कर सकते हैं।