By Roshni Jaiswal
March 13, 2025
गुजिया होली की पारंपरिक पकवानों में से एक है। क्योंकि गुजिया के बिना होली का त्यौहार अधूरा माना जाता है। आप भी इस होली पर गुजिया बनाना बिल्कुल भी न भूलें।
होली की पारंपरिक पकवान में से एक पूरन पोली भी है। होली के दिन महाराष्ट्र के हर घर में पूरन पोली जरूर बनाया जाता है। गुड़ से बनी पूरन पोली खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
होली के दिन हर घर में मालपुआ जरूर बनाया जाता है। मालपुआ होली की पारंपरिक पकवानों में से एक है। मैदा, खोया, दूध, ड्राई फ्रूट्स और चीनी से बना मालपुआ खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है।
होली की पारंपरिक पकवानों की बात आए तो कोई दही बड़ा को कैसे भूल सकता है। होली के दिन दही बड़ा या दही भल्ला भी जरूर बनाया जाता है।
होली के दिन ज्यादातर घरों में मटन करी भी जरूर बनाया जाता है और घर आए मेहमानों को खिलाया जाता है। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो इस होली पर मटन करी बना सकते हैं।