Navratri Special: नवरात्रि में सुबह का नाश्ता कीजिए टेस्टी केले से बने कबाब का

By Shivam Yadav

September 30, 2024

यह व्रत फ्रेंडली कबाब खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इस बार नवरात्रि में इन्हें ट्राई कर सकते हैं। इस केले से बने कबाब को आप सुबह के नाश्ते में बना सकते है, इसको पुदीना चटनी के साथ सर्व करें। इसको खाने के बाद आप हर तरह के कबाब भूल जायेंगे। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2                                कच्चे केले 2                                काली मिर्च पाउडर 100 ग्राम                      कुट्टू का आटा 2 ग्राम                          जीरा पाउडर स्वादानुसार                    नमक 2                                हरी मिर्च (टुकड़ों में कटा) 3 टेबल स्पून                  तेल 2 टेबल स्पून                  धनिया पत्ती

स्टेप 1

सबसे पहले केले को दो हिस्सों में काट लें और भाप में पका लें। एक बार जब भाप निकल जाए तो इन्हें छीलकर मिक्सिंग बाउल में रखें।

स्टेप 2

एक बार जब यह ठंडे हो जाएं तो केलों को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें तेल, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा पाउडर और कालीमिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 3

इसमें कुट्टू का आटा और डालकर अच्छी तरह मिलाकर डो तैयार कर लें। अपनी हथेलियों पर तेल लगाएं, थोड़ा सा मिश्रण लें और उन्हें टिक्की का आकार दें।

स्टेप 4

अब इन्हें आप चाहे तो डीप फ्राई या शैलो फ्राई कर सकते हैं। फ्राई करने के बाद इन्हें टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्ट्रा तेल निकल जाए और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।