Guru nanak jayanti special: आसान तरीके से आप भी बना सकते है गुरुद्वारे वाला कड़ा प्रसाद।

By AYUSH RAJ

November 27th, 2023

Image Credit: YOUTUBE

गुरुद्वारे में मिलने वाला कड़ा प्रसाद सभी को पसंद है ऐसे में आज गुरु नानक जयंती के अवसर आपको बताते है कि कड़ा प्रसाद कैसे आसान तरीके से बनाएं।

Image credit - ranveerbrar

सामग्री

1 कप देसी घी , एक कप चीनी, एक कप आटा, और 4 कप पानी।

Image credit - simplyblissfulliving.

स्टेप 1 

कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले मोटा तल वाला बर्तन लें और गर्म हो जाने पर घी डालें।

Image credit - loveandlentig.

स्टेप 2

 दूसरे तरफ एक और बर्तन में पानी बैठा दें और मध्यम आंच पर उबलने दे। घी गरम होने पर उसमें आटा मिला कर भूनते रहें।

Image credit - freep.

स्टेप 3

आटा जब अच्छे से भूना जाए तो सबसे पहले उसमें चीनी और उबला हुआ पानी मिलाएं और अच्छे से चलाते रहें।

Image credit - magictadka.

स्टेप 4

याद रहे की पानी डालने के बाद अच्छे से चलाना है ताकि आटा में गांठ न बने ,पानी जब सुख जाए तो कड़ा को ठंडा होने के लिए रख दें लीजिए तैयार कड़ा प्रसाद।

Image credit -ruchiskitchen.