लहसुन वजन घटाने में करता है मदद, इन 5 तरीकों से करें सेवन

By Roshni Jaiswal

February 23, 2024

लहसुन वजन घटाने में रामबाण इलाज माना जाता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान है तो इन 5 तरीकों से कच्चे लहसुन का सेवन करके अपना वजन घटा सकते हैं। तो आईए जानते हैं इन 5 तरीकों के बारे में

शहद और लहसुन

शहद के साथ कच्चे लहसुन के कूटे कलियां को एक मिलाकर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

दही और लहसुन

लहसुन की दही वजन घटाने में फायदेमंद होता है। आप दही में कद्दूकस कुछ कच्चे लहसुन की कलियों को मिलाकर किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं।

नींबू और लहसुन

थोड़ा गर्म पानी में एक चम्मच नींबू और 1-2 कच्चे लहसुन की कूटी कलियां को एक साथ मिलाकर पीने से वजन को कम करने में मदद मिलती है।

ग्रीन टी और लहसुन

गर्म पानी में कूटे हुए कुछ लहसुन की कलियों को डालें। फिर इसमें ग्रीन टी मिलाकर चाय बना लें और इसे पिएं।

खाली पेट खाएं लहसुन

सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 2-3 कलियों को छीलकर खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है।