Matar Chaat : चाट खाने के शौकीन लोगो के लिए घर पर ही बनाइए मटर से बनी स्वादिष्ट चाट

By Shivam Yadav

September 26, 2024

मटर की चाट खाने में बेहद ही स्वाद लगती है और यह बनाने में भी काफी आसान है। शाम की चाय के साथ सर्व करने के लिए यह बढ़िया विकल्प है। नॉर्थ इंडिया में मटर की चाट को बहुत पसंद किया जाता है तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                       मटर 1/2 कप                    दही 2 टेबल स्पून               बेसन 1 टी स्पून                   हरा धनिया 1 टेबल स्पून               सौंठ चटनी 1 टेबल स्पून               हरी चटनी 1/4 टी स्पून               लाल मिर्च स्वादानुसार                नमक 1 टी स्पून                  अदरक (टुकड़ों में कटा) 1/4 टी स्पून               चाट मसाला

स्टेप 1

सबसे पहले मटर में अदरक और पानी डालकर प्रेशर कुकर में एक सीटी लगाकर पका लें।

स्टेप 2

अब पकी मटर का पानी निकाल एक बाउल में डालकर, इस मटर को अच्छे से मैश कर ले।

स्टेप 3

फिर इसमें बेसन और नमक को मिलाकर इस मिश्रण की टिक्की बना लें और पैन में तेल गरम करके फ्राई कर लें।

स्टेप 4

एक प्लेट में मटर की टिक्की को तोड़कर लगाएं, इस पर सौंठ की चटनी, हरी चटनी, दही, लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक डाले। और इसमें हरा धनिया डालकर गार्निश करके सर्व करें।