Lauki Idli : हेल्दी और टेस्टी नाश्ता करने का मन है तो ट्राई करें लौकी से बनी इडली

By Shivam Yadav

April 2, 2025

लौकी से बने कोफ्ते तो खूब खाएं होंगे लेकिन आज आप लौकी के बैटर से इडली बना लीजिए, ये आपके नाश्ते में चार चांद लगा देगा। इस बदलते मौसम में लौकी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होती है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1/2                           लौकी 1/2 कप                     चावल आटा 1/2 कप                     सूजी 1 टी स्पून                   नमक 2                             हरी मिर्च

स्टेप 1

एक लौकी लें और उसका छिलका हटाकर बीज निकाल लें। फिर इसे ब्लेंडर में थोड़े से पानी के साथ मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।

स्टेप 2

इसे एक बाउल में निकाल लें और उसमें चावल का आटा और सूजी, हरी मिर्च, नमक और पानी डालें।

स्टेप 3

इसके बाद डोसा बैटर बनाने के लिए मिलाएं। बैटर को 15 मिनट के लिए अलग रख दें।अब एक पैन गरम करें और एक करछी बैटर लें और पैन पर गोलाकार में फैलाएं, अब इसे पकने दें।

स्टेप 4

एक बार जब यह ब्राउन और कुरकुरा हो जाए, तो चटनी के साथ परोसें और इस टेस्टी डिश का मजा लें।