गर्मियों में पेट की दिक्कत से है परेशान तो ये 5 कूलिंग फूड्स दिलाएंगे राहत

By Roshni Jaiswal

June 3, 2024

क्या आप भी गर्मियों में पेट की दिक्कत से है परेशान, अगर हां तो इन 5 कूलिंग फूड्स को अपनी डाइट में आज से ही शामिल करें। ये कूलिंग फूड्स पेट की गर्मी से आपको राहत दिलाएंगे। तो आईए जानते हैं इन 5 कूलिंग फूड्स के बारे में

नारियल पानी

गर्मियों में पेट की दिक्कत को दूर करने में नारियल पानी काफी मददगार साबित होता है। नारियल पानी पीने से पेट ठंडा रहता है।

पुदीना

गर्मियों में पुदीना पेट की दिक्कत को दूर करने में वरदान साबित होता है। आप पुदीने की पत्ती, जूस, शरबत, चटनी आदि का सेवन कर सकते हैं।

दही चावल

दही चावल खाने पेट की दिक्कत से राहत मिलती है। इसे खाने से पेट ठंडा ठंडा रहता है।

खीरा

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए खीरा रोज जरूर खाएं। खीरा में पानी भरपूर पाया जाता है, जिससे पेट ठंडा रहता है।

छाछ

गर्मियों में पेट की दिक्कत से राहत पाना है तो छाछ जरूर पिएं। छाछ पीने से पेट को ठंडक मिलती है।