गरमा गरम पकोड़े के साथ लें इन 5 तरह की चटनियों का मजा

By Roshni Jaiswal

June 10, 2024

गरमा गरम पकोड़े के साथ चटनी खाने का अपना अलग ही मजा होता है। ऐसे में, आप भी गरमा गरम पकोड़े के साथ इन 5 तरह की चटनियों को जरूर ट्राई करें। ये चटनी पकोड़े के स्वाद को दोगुना कर देती है। तो आईए जानते हैं इन 5 तरह की चटनियों के बारे में

हरी चटनी

धनिया पत्ती, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक से हरी चटनी बनाकर आप गरमा गरम पकोड़े के साथ इसके स्वाद का आनंद लें सकते हैं।

टमाटर लहसुन की चटनी

गरमा गरम पकोड़े के साथ टमाटर लहसुन की चटनी खाने का अपना अलग ही मजा होता है। ये चटनी खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है।

आम और पुदीने की चटनी

आम और पुदीने की चटनी पकोड़े के स्वाद का मजा दोगुना कर देती है। इस चटनी को आम, पुदीने की पत्ती, लहसुन और अदरक के साथ बनाया जाता है।

मूंगफली की चटनी

मूंगफली की चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और स्पाइसी होती है। गरमा गरम पकोड़े के साथ इसे खाने का मजा ही अलग होता है।

नारियल की चटनी

गरमा गरम पकोड़े के साथ आप नारियल की चटनी को जरूर ट्राई करें। पकोड़े के साथ नारियल की चटनी आपको जरूर पसंद आएगी।