Besan Snacks: गरमा गरम चाय के साथ लें बेसन से बने इन 5 स्नैक्स का मजा

By Roshni Jaiswal

May 29, 2024

गरमा गरम चाय के साथ खाने में कुछ क्रिस्पी या स्वादिष्ट चीज मिल जाए तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में, आप गरमा गरम चाय के साथ बेसन से बने इन 5 स्नैक्स का मजा ले सकते हैं। तो आईए जानते हैं बेसन से बने इन 5 स्नैक्स के बारे में

पकोड़े

बेसन से आप आलू, प्याज, पनीर पकोड़े या अपने मनपसंद पकोड़े बनाकर गरमा गरम चाय के साथ खा सकते हैं।

चीला

बेसन से गरमा गरम चीला बनाकर आप चाय के साथ इसके स्वाद का लुप्त उठा सकते हैं।

सेव

गरमा गरम चाय के साथ बेसन के सेव सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आप भी चाय के साथ सेव का आनंद ले सकते हैं।

बेसन ब्रेड टोस्ट

बेसन और ब्रेड से आप टोस्ट भी तैयार करके गरमा गरम चाय के साथ इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं।

ढोकला

गुजरात का फेमस ढोकला बनाकर आप गरमा गरम चाय के साथ खा सकते हैं।