Monsoon Snacks: मानसून के दौरान इन 5 चीजी स्नैक्स का लें मजा

By Roshni Jaiswal 

August 5, 2024

मानसून के दौरान आप भी चीज से बने इन 5 चीजी स्नैक्स का मजा ले सकते हैं। ये स्नैक्स खाने में इतने लाजवाब लगते हैं कि इसे खाते ही आप इसके स्वाद के फैन हो जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इन 5 चीजी स्नैक्स के बारे में

चीज पिज्जा

मानसून के दौरान आप चीज पिज्जा बनाकर खा सकते हैं। चीज पिज्जा का नाम सुनते ही छोटे से लेकर बड़ों के मुंह में पानी आ जाता है।

चीज पकोड़ा

कांदा, आलू, मूंग के पकोड़े के बजाय आप चीज के पकोड़े बनाकर मानसून के दौरान जरूर खाएं। चीज से बने ये पकोड़े खाने में बहुत ही लाजवाब लगते हैं।

चीज सैंडविच

मानसून के दौरान आपको स्नैक्स में कुछ चीजी खाने का मन करे तो आप तुरंत चीज सैंडविच बनाकर खा सकते हैं।

चीज मैगी

मानसून के दौरान आप स्नैक्स में चीज मैगी भी बनाकर खा सकते हैं। चीज मैगी खाते ही आप इसके स्वाद के फैन हो जाएंगे।

चीज बॉल्स

आलू और चीज से आप चीज बॉल्स तैयार करके मानसून के दौरान स्नैक्स में खा सकते हैं। चीज बॉल्स खाने में बहुत ही चीजी लगते हैं।