istockphoto-1084816416-612x612

Malai Paneer: संडे पर दोस्तों के साथ डिनर का आनंद लीजिए मलाई पनीर की टेस्टी डिश के साथ

By Shivam Yadav

March 2, 2025

Logo_96X96_transparent (1)
Paneer-Methi-Matar-Malai-Recipe

सन्डे को सभी लोग अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते है ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों के साथ डिनर का प्लान कर रहे है तो रुकिए जरा और जानिए डिनर के लिए एक परफेक्ट डिश मलाई पनीर के बारे में, ये खाने में बहुत लजीज होती है। जानिए इस हेल्दी डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में

paneer butter masala

सामग्री

200 ग्राम                 पनीर 2 मीडियम                प्याज 4                            टमाटर 1 टेबल स्पून             अदरक लहसुन पेस्ट 2-3                        हरी मिर्च 1/2 कप                  दही 1/2 कप                  मलाई 10-15                    काजू 4 टी स्पून                 तेल स्वादानुसार               नमक 2 टी स्पून                 धनिया पाउडर 1 टी स्पून                 लाल मिर्च पाउडर 1/4 टी स्पून             हल्दी 1/2 टी स्पून             जीरा पाउडर 1/2 टी स्पून             गरम मसाला

istockphoto-1289794767-612x612

स्टेप 1

सबसे प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। इसे काजू, हरी मिर्च के साथ मिला कर एक अच्छा पेस्ट बनाएं।

paneer-butter-masala-cheese-cottage-curry-is-rich-creamy-curry-made-with-paneer-spices-onions-tomatoes-cashews-butter_466689-79204

स्टेप 2

एक कढ़ाई में प्याज-टमाटर के पेस्ट के साथ तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए। फिर दही डालें।

Mushroom Paneer curry or sabzi, served in a bowl. selective focus

स्टेप 3

इसके बाद दही के अच्छे से पक जाने के बाद, मलाई डालें और कुछ मिनटों के लिए फिर से पकाएँ। अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर डालें और कुछ देर तक पकाएं।

Paneer,Butter,Masala,Or,Cheese,Cottage,Curry,In,Serving,A

स्टेप 4

फिर ग्रेवी बनाने के लिए थोड़ा पानी डालें और पनीर भी डालें। इसे ढक्कन के साथ कवर करके पकने दें। फिर कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें और इसे और 2 मिनट तक पकाएं। और फिर इसे सर्व कर सकते हैं।

neem (1)