Pulses Side Effects: जानिए अधिक मात्रा में दाल खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

By Roshni Jaiswal

February 8, 2024

स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक कटोरी दाल जरूर खाना चाहिए। लेकिन अधिक मात्रा में किसी चीज का सेवन करने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसे ही, अधिक मात्रा में दाल खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। जानें इनके बारे में

मोटापा की समस्या

अगर आप वजन को कंट्रोल कर रहे हैं, तो अधिक मात्रा में दाल का सेवन करने से बचें। अधिक मात्रा में दाल खाने से वजन बढ़ सकती है।

किडनी की समस्या

जरूरत से ज्यादा दाल का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है। इसलिए दाल का सेवन अधिक मात्रा में न करें।

गठिया की समस्या

जरूरत से ज्यादा दाल का सेवन करने से गठिया की समस्या बढ़ सकती है। गठिया के मरीजों को दाल का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

पाचन की समस्या

अधिक मात्रा में दाल का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

आंत की समस्या

अधिक मात्रा में दाल खाने से आंत से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए आंत को स्वस्थ रखने के लिए दाल का सेवन सीमित मात्रा में करें।

एलर्जी की समस्या

जरूरत से ज्यादा दाल का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए दाल का सेवन अधिक मात्रा में न करें।