Ramadan 2024: सहरी और इफ्तार में खाएं ये 5 चीजें, नहीं लगेगी भूख और प्यास

By Roshni Jaiswal

March 9, 2024

रमजान का पाक महीना 12 से शुरू हो रहा है। इस दौरान मुस्लिम लोग 30 दिन तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। ऐसे में रोजदार को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे हम आपको बताएंगे सहरी और इफ्तार में इन 5 चीजों को खाने से आपको भूख और प्यास नही लगेगी

फाइबर युक्त भोजन

सहरी और इफ्तार में फाइबर युक्त भोजन का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे भूख और प्यास से बच सकते हैं।

पानी

इफ्तार से सहरी के बीच में खूब ज्यादा पानी पिएं। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी, जिससे भूख और प्यास से बच सकते हैं।

खजूर

सहरी और इफ्तार के समय दो से तीन खजूर जरूर खाएं। खजूर खाने से कमजोरी महसूस नहीं होती है और भूख और प्यास कम लगती है।

फल और सब्जी

सहरी और इफ्तार में हरी पत्तेदार सब्जियां और फल में तरबूज, संतरा, खीरा, ककड़ी, अंगूर जैसे फल जरूर खाएं। इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

दही

सहरी और इफ्तार में आप चाहे तो दही भी खा सकते हैं। दही खाने से पेट ठंडा रहता है जिससे भूख और प्यास कम लगती है।