Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत के पहले खाएं ये 5 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

By Roshni Jaiswal

September 4, 2024

6 सितंबर को हरतालिका तीज है। तीज पर पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। अगर आप भी निर्जला व्रत रख रही हैं तो व्रत के पहले इन 5 चीजों आप खा सकती हैं। इन चीजों को खाने से व्रत के दौरान आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है। तो आईए जानते हैं इन 5 चीजों के बारे में

साबूदाने की खीर

हरतालिका तीज के व्रत के पहले आप साबूदाने की खीर बनाकर खा सकती है। साबूदाने की खीर खाने से व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

नारियल पानी

तीज व्रत के पहले आप नारियल पानी पी सकती हैं। नारियल पानी पीने से निर्जला व्रत के दौरान पेट ठंडा रहेगा और शरीर हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी।

दही

निर्जला तीज का व्रत रखने के पहले आप दही का सेवन कर सकती है। दही खाने से पेट और शरीर में ठंडक बनी रहेगी और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

छेना का रसगुल्ला

हरतालिका तीज के व्रत के पहले आप छेना का रसगुल्ला भी सरगी में शामिल कर सकती हैं। छेना का रसगुल्ला खाने से व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

फल

तीज व्रत के सरगी में आप पानी वाले फल जैसे खीरा, तरबूज या खरबूजा को भी शामिल कर सकती हैं। व्रत से पहले इन फल को खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।