Ramadan 2024: रमजान के महीने में इफ्तार के दौरान खाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स

By Roshni Jaiswal

March 23, 2024

रमजान का पाक महीने चल रहा है। ऐसे में आप इफ्तार के दौरान इन 5 हेल्दी स्नैक्स को जरूर खाएं। इन हेल्दी स्नैक्स को खाने के बाद शरीर को एनर्जी मिलती है। तो चलिए जानते हैं इन 5 हेल्दी स्नैक्स के बारे में

पोहा

रमजान के महीने में इफ्तार के दौरान आप हेल्दी और टेस्टी पोहा को स्नैक्स में खा सकते हैं।

रोस्ट मखाना

मखाना को रोस्ट करके आप इफ्तार के दौरान स्नैक्स में खा सकते हैं। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

चना चाट

रमजान के महीने में इफ्तार के स्नैक्स में आप उबला चना, प्याज, टमाटर, चाट मसाला से चना चाट तैयार करके भी खा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

इफ्तार के दौरान आप स्नैक्स में एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

फ्रूट चाट

आप अपनी मन पसंदीदा फ्रूट से हेल्दी फ्रूट चाट भी बनाकर इफ्तार के दौरान स्नैक्स में खा सकते हैं।