Boil Chana Toast : नाश्ते में कुछ टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर कुछ खाना तो बॉयल चने से बना टोस्ट तैयार करें

By Shivam Yadav

August 29, 2024

ब्रेड स्लाइस के ऊपर उबले हुए चने, सब्जियां, नींबू का रस और चाट मसाला डालें, इस हाई-प्रोटीन टोस्ट को पावर-पैक ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं। बॉयल चना टोस्ट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2 कप                        चना 2 टेबल स्पून                प्याज (टुकड़ों में कटा) 1 टेबल स्पून                टमाटर 1 टी स्पून                    हरी मिर्च 1 टी स्पून                    हरा धनिया स्वादानुसार                  नमक स्वादानुसार                  चाट मसाला 2                              ब्रेड स्लाइस स्वादानुसार                  बटर

स्टेप 1

चने को नमक डाल कर उबाल लीजिए. उबले हुए चनों को एक बाउल में निकाल लें और उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया डालें।

स्टेप 2

नींबू का रस और चाट मसाला डालकर सभी चीजों को एक साथ मिला लें।

स्टेप 3

इसके बाद ब्रेड के दो स्लाइस को सेंक लें और हर ब्रेड को बीच से काट लें।

स्टेप 4

ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाएं, फिर इसके ऊपर से चना और सब्जियों का मिश्रण डालकर सर्व कर सकते हैं।