Udad Dal Pakoda : शाम के नाश्ते में चाय के साथ खाइए जल्दी से बनने वाले उड़द दाल से बने पकौड़े

By Shivam Yadav

October 9, 2024

भारत में शाम के नाश्ते में चाय के साथ लोगों को पकौड़ों की याद आने लगती है। बदलते हुए मौसम में गर्म चाय और हाथ में पकौड़ें यह घर में सभी लोगों की डिमांड होती है। आपने कई तरह के पकौड़े खाए होंगे जैसे प्याज के पकौड़े, मूंग दाल के पकौड़े आदि, लेकिन आज हम आपको उड़द दाल से बने टेस्टी पकौड़े के बारे में

सामग्री

200 ग्राम                          उड़द दाल (बिना छिली) 2                                    प्याज़ नमक                               स्वादानुसार 2 टेबल स्पून                     धनिया पत्ती (बारीक़ कटी) 2 टी स्पून                         जीरा पाउडर 1/2 टेबल स्पून                   सौंफ

स्टेप 1

सबसे पहले बिना छिलके वाली उड़द दाल को रात भर ‌या कम से कम आठ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।

स्टेप 2

इसके बाद दाल से पानी छानकर, दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें। एक कटोरी में दाल के पेस्ट को निकालें और उसमें बारीक़ कटा प्याज़, धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, सौंफ और बारीक़ कटी हरी मिर्च डालकर मिला लें।

स्टेप 3

एक बड़े पैन में तलने के लिए तेल को डालकर गर्म करें। गर्म तेल में बैटर को गोल करके डालें। मध्यम आंच पर इन्हें सुनहरा होने तक भुनें।

स्टेप 4

और इस तरह आपके गरमागर्म उड़द दाल के पकौड़े बनकर तैयार हैं। इसे पुदीना चटनी या नारियल चटनी के साथ सर्व करें ।