Masala Oats : सुबह के नाश्ते में खाएं पौष्टिक मसाला ओट्स और दिन भर रहे फ्रेश

By Shivam Yadav

August 28, 2024

ओट्स को हेल्दी विकल्पों में गिना जाता है और इसी वजह से आज हम आपके लिए मसाला ओट्स की एक लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं, मसाला ओट्स को कुछ सब्जियों और मसाले के मिश्रण से तैयार किया जाता है। यह खाने में जितना टेस्टी है, उतना ही आसान इसको बनाना है। आइए जानते हैं इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                ओट्स 1/4 कप              शिमला मिर्च (बारीक कटा) 1 मीडियम            प्याज (बारीक कटा) 1 मीडियम           टमाटर (बारीक कटा) 1/4 कप              बीन्स 1/4 कप              गाजर 1/4 कप              मटर 1 टी स्पून            अदरक  (बारीक कटा) 1 टी स्पून             जीरा 1 टी स्पून             लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून          हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून          धनिया पाउडर स्वादानुसार            नमक 1 टेबल स्पून          तेल

स्टेप 1

सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें जीरा, अदरक और कटी हुई प्याज डालें, प्याज के साथ ही मटर डालकर भूनें।

स्टेप 2

जब लगे मटर और प्याज हल्के गुलाब दिखने लगे तो इसमें टमाटर डाल दें, टमाटर को दो मिनट भूनने के बाद इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालें।

स्टेप 3

अब इसमें ओट्स डालकर मसाले में मिलाएं, पानी डालें और ढक्कन लगाकर पकने दें। पांच से सात मिनट बाद ढक्कन हटाए हरा धनिया डालकर गार्निश करें

स्टेप 4

आपका मसाला ओट्स बनकर तैयार है, आप एक सर्विंग बाउल में निकालकर इसका का मजा ले सकते हैं