Moong Dal: गर्मियों में रोजाना खाएं मूंग दाल, पेट में बनी रहेगी ठंडक

By Roshni Jaiswal

June 21, 2024

गर्मियों में मूंग दाल का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है, क्योंकि मूंग दाल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में रोजाना मूंग दाल खाने से पेट को ठंडक और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। तो आईए जानते हैं मूंग दाल खाने के फायदे के बारे में

शरीर को रखे ठंडा

मूंग दाल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए मूंग दाल खाने से शरीर और पेट को ठंडा रखने में मदद मिलती है।

पाचन रहता दुरूस्त

मूंग दाल का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। साथ ही गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

शरीर को मिलती एनर्जी

अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो आप मूंग दाल जरूर खाएं। मूंग दाल का खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

इम्यूनिटी होती बूस्ट

इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मूंग दाल फायदेमंद होता है। क्योंकि मूंग दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है।